फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP Ex-MLA from supreme court gets relief

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सपा विधायक देवेंद्र को मिली राहत

Sun, 08 Apr 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 08 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP  Ex-MLA from supreme court gets relief
supreme court
पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल और उनके रिश्तेदार धर्मेंद्र अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। फतेहपुर सीकरी से बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय की याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने इस मामले में आगे सुनवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका के पीछे जनता के हित का उद्देश्य नजर नहीं आता। पेट्रोल पंपों पर मिलावटखोरी की बात मंत्रालय की जांच में भी साबित नहीं हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने केवल दो ही लोगों को ही पार्टी बनाया है, और वो भी याचिकाकर्ता के राजनीतिक विरोधी हैं।  
विज्ञापन


पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने वर्ष 2013 में सुप्रीम कोर्ट में  याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाए थे कि देवेंद्र अग्रवाल के पास जिले में आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप व डीजल पेटी डीलर के लाइसेंस हैं, जिन पर बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी का खेल चलता है। इस पर देवेंद्र अग्रवाल की ओर से अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा था, जिसमें कहा गया था कि जो पेट्रोल पंप व पेटी डीलर के लाइसेंस याचिका में दर्शाए गए हैं, वे उनके नहीं हैं। याचिका में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने इसी तरह करोड़ों रुपये की संपत्ति कमा ली है।
विज्ञापन


सीमा उपाध्याय ने इस मामले में कोर्ट से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। वहीं बचाव पक्ष की ओर से दी गई दलील में कहा गया था कि पेट्रोल पंप पर तेल की गुणवत्ता की जांच पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा तय एजेंसी समय-समय पर करती रहती है। बचाव पक्ष ने याचिका के पीछे याचिकाकर्ता के राजनीतिक हितों की बात कही थी। हालांकि अगस्त 2016 में याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था और पूर्व जांच के आदेश भी दिए थे। इतना ही नहीं पेट्रोलियम मंत्रालय को चार हफ्ते में जांच रिपोर्ट देने का आदेश भी दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोलियम मंत्रालय से छह हफ्ते में पेट्रोल पंप पर मिलावट रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में बताने को कहा था। इसके बाद संयुक्त सचिव ने हाथरस आकर छानबीन भी की थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी थी, जिसमें कोई आरोप साबित नहीं हुए थे। इसके बाद कई महीने तक सुनवाई चली। कोर्ट ने याचिका के पीछे जनहित नहीं होने की बात कहकर आगे सुनवाई करने से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे साबित हुए आरोप  
हाथरस। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल का कहना है कि यह याचिका राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ दाखिल की गई थी। न्यायालय के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि आरोपों में कोई दम नहीं था और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उनके विरोधियों के आरोप फिर झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed