{"_id":"7d202eb73ae08bd15e7dbda3020c46e7","slug":"sog-find-out-theaf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के यहां हुई चोरी खोलने में जुटी एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के यहां हुई चोरी खोलने में जुटी एसओजी
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिला जज के यहां हुई चोरी के खुलासे के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। जल्द चोरी खोलने की कवायद के लिए अब एसओजी को कमान सौंपी गई है। शुक्रवार देर रात इस मसले में अभी तक हुई कार्यवाही की समीक्षा करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने सदर कोतवाली में बैठक की।
इस बैठक में एसओजी इंचार्ज यूनिस सिद्दीकी भी मौजूद रहे। उनकी पूरी टीम को बुलाकर खास रणनीति पर काम करने को कहा गया। अभी तक हुई जांच में पुलिस को जितने भी सुराग हाथ लगे हैं, उन पर आगे काम किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस अधिकारी अपनी टीमों के साथ दबिश में निकल गए हैं। पुलिस की कोशिश जल्द चोरी से पर्दा हटाने की है।
चोरी गई पिस्टल बनी सिरदर्द
कोतवाली पुलिस के लिए जज के यहां से चोरी गई पिस्टल बड़ा सिरदर्द है। इसका इस्तेमाल गलत तरीके से हो सकता है। चोरी के खुलासे के साथ हथियार की बरामदगी पुलिस के बेहद जरूरी है। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को बस चंद दिन की मोहलत दी है। यही कारण है कि बाकी वारदातों को भूलकर कोतवाली पुलिस की विशेष टीम केवल चोरी खोलने में जुट गई है।