फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Soaring sugar prices have soured the taste of sweets.

Hathras News: चीनी की महंगाई ने फीका किया मिठाइयों का स्वाद

Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Soaring sugar prices have soured the taste of sweets.
शहर की एक दुकान पर सजीं मिठाइयां। संवाद - फोटो : Samvad
सावन के महीने और रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले चीनी के दामों में इजाफे ने मिठाइयों का स्वाद छीन लिया है। पिछले करीब एक महीने में चीनी के दामों में आए उछाल के कारण बाजार में मिठाइयों की कीमतें 10 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व जो चीनी थोक व फुटकर बाजार में 44 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही थी, वह आज फुटकर बाजार में 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। चीनी के साथ-साथ दूध, मावा, वनस्पति और देसी घी की लागत बढ़ने से मिष्ठान विक्रेताओं ने मिठाइयों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में सबसे ज्यादा मांग घेवर, रसगुल्ला, बर्फी, सोहन पापड़ी और काजू कतली जैसी पारंपरिक मिठाइयों की रहती है। रक्षाबंधन की प्रमुख मिठाई घेवर की बात करें तो इसके दामों में 10 से 30 रुपये प्रति किलो का सीधा उछाल आया है। देसी घी से निर्मित मिठाइयों के रेट 30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। खोवा और वनस्पति घी से बनने वाली मिठाइयों पर भी न्यूनतम 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजबूरी में बढ़ाने पड़े दाम एक महीने में चीनी 44 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो तक बिक रही है। इसके अलावा मैदा, वनस्पति घी और मजदूरी भी महंगी हुई है। रक्षाबंधन पर घेवर की मांग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन लागत इतनी बढ़ गई है कि बिना दाम बढ़ाए काम चलाना असंभव हो गया था।

-रामकुमार, मिष्ठान विक्रेता, हाथरस।


घी की कीमतों में पहले से ही तेजी थी, अब चीनी में आए अचानक उछाल ने बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। घेवर और अन्य मिठाइयों के दाम हमें करीब 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाने पड़े हैं। ग्राहक एतराज जता रहे हैं, लेकिन दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी है।
-ललित वार्ष्णेय, मिठाई व्यापारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed