फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   So the 15-year investigation of government corruption

सरकार बनी तो 15 साल के भ्रष्टाचार की जांच

Sun, 05 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 05 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
So the 15-year investigation of government corruption
ततारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के नाम पर प्रतिभाओं का दमन किया गया है। सपा शासन में पुलिस भी गुंडों से डरती है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। सपा-बसपा सरकार में विकास उन्हीं का हुआ है, जिनकी सरकार बनी। 
विज्ञापन


उन्होंने रविवार की शाम को हाथरस के भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर माहौर के समर्थन में सासनी के गांव ततारपुर के लवकुश इंटर कॉलेज और सादाबाद की प्रत्याशी प्रीति चौधरी के समर्थन में सहपऊ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए दोनों प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा ने गरीबों का वोट बेचकर धन कमाया है।
विज्ञापन


बेईमानों ने बेईमानी नहीं की होती तो देश की यह हालत नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। साइकिल की हवा निकल गई है। भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश से भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सफाया किया जाएगा। गरीबों की सुरक्षा होगी। सीमांत और लघु किसानों का कृषि ऋण माफ  होगा। फसली कर्जा ब्याजमुक्त होगा। मौर्य ने किसानों से नजदीकी बनाने की कोशिश करते हुए कहा कि मैं किसान परिवार में जन्मा हूं। किसान की दुर्दशा को जानता हूं। किसान जीवन भर कर्ज में डूबा रहता है और सबका पेट भरता है। नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त होगा। गरीबों को घर बनाने के लिए छह लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त दिलाया जाएगा। लड़की के जन्म पर 50 हजार का बांड दिया जाएगा। इंटर में 50 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को भी निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी। ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य ने सहपऊ में सपा और बसपा के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। उन्होंने यहां नारा दिया कि सपा, पंजा और हाथी, यह कभी नहीं गरीबों के साथी। उन्होंने कहा कि एक बार लोग भाजपा की सरकार बनवा दें। सरकार उन्हें उनके वोट की कीमत ब्याज सहित वापस करेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार लूट-खसोट, जमीनों पर कब्जे और गुंडागर्दी के खात्मे के लिए भाजपा सरकार बनाने की अपील की। मौर्य ने कस्बा सहपऊ के होली गेट पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले दो दिन पहले नहीं आने पर मतदाताओं से माफी मांगी और नहीं आने का कारण बताया। 

उन्होंने कहा कि बसपा एवं सपा दोनों की सरकार ने प्रदेश को खुलकर लूटा है। जब सपा की सरकार बनी तो उन्होंने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का वादा किया था। जांच में दोषी होने के बाद भी उनके विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई मथुरा जवाहर बाग कांड का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी रामवृक्ष को सपा के एक मंत्री का वृहदस्त प्राप्त था। यदि उच्च न्यायालय संज्ञान नहीं लेता तो वहां भी सपा का कब्जा होता। 


कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले केंद्र में रहकर देश को लूटा और अब सपा के साथ मिलकर प्रदेश को लूटने की साजिश कर रही है। सपा ने प्रदेश में छह लाख करोड़ का घपला किया  है। कांग्रेस अब उसका साथ दे रही है। मौर्य ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो पिछले 15   साल में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed