फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Smriti couldnt give message in Hathras and Sadabad

हाथरस, सादाबाद में संदेश नहीं दे पाईं स्मृति ईरानी

Fri, 06 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 06 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Smriti couldnt give message in Hathras and Sadabad
स्मृति रानी ने महिलाओं को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संवाद को लेकर पूर्व निर्धारित भाजपा के ‘महिला उड़ान’ कार्यक्रम पर शुक्रवार को हाथरस और सादाबाद में ऐन वक्त पर ग्रहण लग गया। जिन कॉलेजों ने में यह कार्यक्रम होना था, उनकी प्रधानाचार्यों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए इसके लिए मना कर दिया। इसके चलते सैकड़ों महिलाओं का मायूस घर लौटना पड़ा। उधर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसके पीछे स्थानीय सत्ताधारी नेताओं पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


हाथरस में चामड़ गेट स्थित आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सादाबाद के महाराज अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में यह कार्यक्रम होना था। इसके लिए अनुमति और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। शुक्रवार को दोनों ही कॉलेजों में सुबह से ही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और महिलाओं का जमावाड़ा शुरू हो गया। सैकड़ों महिलाएं वीडियो कांफ्रेंस के जरिए स्मृति ईरानी से संवाद के लिए पहुंची थीं। ऐन वक्त पर दोनों कॉलेजों की प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम को लेकर मना कर दिया। इसको काफी देर तक भाजपाइयों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


सांसद की पत्नी श्वेता दिवाकर भी हाथरस के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने प्रधानाचार्या से वार्ता की लेकिन फिर भी बात नहीं बनीं। कॉलेज में लगाए गए मंच, साउंड सिस्टम आदि को उतारना पड़ा। सादाबाद की कार्यक्रम संयोजिका शकुंतला गौतम व गीता गौड़ ने बताया कि महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कराने की अनुमति ली थी और सभी औपचारिकताएं पूरी की गई, लेकिन दबाव में कार्यक्रम नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर, मुरसान, हाथरस जंक्शन में केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से मन की बात साझा की। हाथरस व सादाबाद में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर कार्यक्रम नहीं होने दिया गया। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी और कॉलेज प्रशासन ने भी पहले अनुमति दी थी। ऐन वक्त पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने गुमराह करते हुए कार्यक्रमों को यह कह कर नहीं होने दिया कि, ऊपर से प्रेशर है यहां कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

- अखिलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

-------------------------

- आचार संहिता लागू हो गई है। शिक्षा विभाग से कार्यक्रम के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला था। भाजपा नेत्री अखिलेश गुप्ता से कहा था कि डीआईओएस से अनुमति ले आएं। वह कोई अनुमति पत्र नहीं ला पाईं, इसलिए कार्यक्रम नहीं होने दिया गया।
- राजकुमारी अग्रवाल, प्रधानाचार्या आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed