फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   six more people died due to viral fever increasing number of patients in hospitals

हाथरस: बुखार ने निगली छह और लोगों की जिंदगी, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस 
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

हाथरस में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुखार से जिले में अब तक 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
six more people died due to viral fever increasing number of patients in hospitals
अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। जिले में छह और लोगों को बुखार ने लील लिया। निजी और सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों का तांता लगा हुआ है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जा रही हैं और वहां भी शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर रही हैं। प्रशासन एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है।

विज्ञापन

  
जिले में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुखार से जिले में अब तक 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 244 मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। काफी मरीज जिले से बाहर भी इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सूचना मिलने पर गांवों में जा रही हैं और वहां डेंगू व अन्य संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। 
विज्ञापन


टीमों ने फिर कई स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा वितरित कीं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सूचना मिलने पर भेजा जा रहा है। जिले के अलावा ब्लॉक स्तर से भी टीमें जा रही हैं। मरीजों का इलाज कर रही हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed