फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six and a half lakh people cheated on the pretext of getting a car in the lottery

साइबर ठगी: 18 लाख की कार इनाम में निकलने का आया मैसेज, सेवानिवृत्त अध्यापक ने कर दिये साढ़े छह लाख ट्रांसफर

Fri, 03 Nov 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 07:33 PM IST
सार

हाथरस में सिकंदराराऊ नगर के गढ़ी बुद्धू खां निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को साइबर ठगों ने लॉटरी में कार निकलने का लालच देकर झांसे में ले लिया। उसके बाद विभिन्न खर्चों  के नाम पर तीन महीने में धीरे-धीरे साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Six and a half lakh people cheated on the pretext of getting a car in the lottery
ठगी का शिकार विजयपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक - फोटो : स्वयं

विस्तार

सेवानिवृत अध्यापक के पास 18 लाख की कार इनाम में निकलने का मैसेज आया। कार पाने के लिए खर्च के धीरे-धीरे साढ़े छह लाख ट्रांसफर करा लिये। संदेह होने पर संदेश वाले नंबर पर कॉल की गई तो नंबर बंद जा रहा था। सेवानिवृत्त अध्यापक साइबर ठगी का शिकार हो गया।

विज्ञापन


हाथरस में सिकंदराराऊ नगर के गढ़ी बुद्धू खां निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को साइबर ठगों ने लॉटरी में कार निकलने का लालच देकर झांसे में ले लिया। उसके बाद विभिन्न खर्चों  के नाम पर तीन महीने में धीरे-धीरे साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी विजयपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। तीन महीने पहले उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके मोबाइल नंबर पर लॉटरी में 18 लाख रुपये की कार का इनाम निकला है। पहले दिन केवल यह संदेश पाकर शिक्षक खुश हो गए। अगले दिन संदेश आया कि खर्च के लए 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके पास फिर पैसा ट्रांसफर करने के लिए संदेश आते रहे। उन्होंने तीन माह में साढ़े छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। संदेह होने पर जब उन्होंने संदेश वाले नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद आया। पड़ताल करने पर पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed