फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sister-in-law charged accused of rape

भाभी ने लगाया देवरों पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law charged accused of rape
भाभी ने लगाया देवरों पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट में एक महिला ने दो देवरों में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पांच अन्य ससुराीलजनों पर भी महिला ने मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी, हाल निवासी नई दिल्ली के व्यक्ति के साथ वर्ष 2008 में की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। इस बीच तीन बच्चे भी हुए। लेकिन वर्ष 2016 में महिला के पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के एक महीने बाद महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुर ने अपनी सारी सम्पत्ति से तीनों बेटों के नाम कर दी। उसे कुछ भी नहीं दिया। महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। आरोप है कि आठ मई 2019 को ससुराल पक्ष के लोग उसे यह कह कर साथ लाए कि हाथरस तहसील चलो, वहां पर जमीन तुम्हारे नाम कर देंगे। लेकिन यहां लाकर उसे जान से मारने की नीयत से नहर के पास खेतों में ले गए, जहां पर नशे में धुत दोनों देबरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि ये लोग महिला को मरा जानकर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी महिला ने अपने मायके पहुंच पिता को दी। जिसके बाद पुलिस ने भी नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण में गई। अब कोर्ट के आधार पर दो देवरों पर दुष्कर्म के अलावा सुसर, ददिया ससुर, सास, एक देवर और ममिया ससुर के खिलाफ मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed