फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SIR Electoral Roll Draft Hathras Status

SIR: हाथरस में 1.89 लाख मतदाता अनंतिम सूची से हटे, अब कुल मतदाता 9,73,909, वोटर दे सकेंगे अपने दावे-आपति

Wed, 07 Jan 2026 02:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 02:40 AM IST
सार

छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन एवं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन
SIR Electoral Roll Draft Hathras Status
SIR - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हाथरस जिले में कुल 11,63,525 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर के बाद जारी नई अनंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 9,73,909 रह गई है। इस सूची में मृतक, डुप्लीकेट एवं अन्य कारणों से 1,89,616 मतदाता हटाए गए हैं। इधर, मिलान नहीं होने वाले 1,22,352 मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दे सकेंगे। 

विज्ञापन


एसआईआर अभियान के दौरान पूरे जिले में बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों को भरा था। इस अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्ष 2022 की मतदाता सूची से मिलान कर डाटा तैयार किया गया। इस अभियान में 8,51,438 मतदाताओं की मैपिंग की गई है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं मिलने वाले मतदाताओं की संख्या लगभग 1,22,352 है। यह मतदाता अपने दावे और आपत्ति दे सकेंगे।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि मैपिंग में नहीं मिलने वाले 1,22,352 मतदाताओं को ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को 13 प्रकार के निर्धारित दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इन दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात इन मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा। नोटिस मिलने पर समय से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रह सके और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन एवं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रारूप-5 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।

एसआईआर अभियान एक नजर में 

  • वर्ष 2022 की सूची में कुल मतदाता -11,63,525
  • एसआईआर के बाद की अनंतिम सूची में मतदाता- 9,73,909
  • मिलान में सही मिले मतदाता- 8,51,438
  • अनंतिम सूची में सर्विस मतदाता - 4,412
  • 2003 की सूची से नहीं मिलने वाले मतदाता- 1,22,352
  • मृतक, डुप्लीकेट व अन्य कारणों से हटे मतदाता-1,89,616
  • पुरुष मतदाता- 5,35,581
  • महिला मतदाता - 4,38,308
  • अन्य - 20


विधानसभा बार स्थिति 
विधानसभा क्षेत्र          2022 में मतदाता    एसआईआर के बाद 
हाथरस सदर                  4,12,905               3,41,271
सादाबाद                       3,75,739               3,19,661
सिकंदाराराऊ                3,74,881                3,12,977

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed