फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandrarau nagar palika has made Purdilnagar road itself a garbage dump

Hathras News: नगर पालिका ने पुरदिलनगर मार्ग को ही बना दिया डलाबघर, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर

Fri, 21 Jul 2023 02:44 AM IST
चमन शर्मा राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:44 AM IST
सार

सिकंदराराऊ नगर पालिका आज तक कूड़े को संकलित करने के लिए डंपिंग ग्राउंड नहीं बनवा पाई है। पहले कूड़ा नगर के बीच में ही डाला जाता था, लेकिन लोगों की आपत्ति के बाद नगर पालिका ने इसे पुरदिलनगर मार्ग की पटरी पर डलवाना शुरू कर दिया। इस मार्ग पर कई किमी तक कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है।

विज्ञापन
Sikandrarau nagar palika has made Purdilnagar road itself a garbage dump
पुरदिलनगर रोड की पटरी पर नगर पालिका द्वारा डाला गया कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद की सिकंदराराऊ नगर पालिका इन दिनों नगर का पूरा कूड़ा-करकट पुरदिलनगर मार्ग की पटरी पर डलवा रही है, जिससे पटरी कई किमी तक कूड़े से पट गई है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध मुंह और नाक बंद करने पर मजबूर कर देती है। आसपास रहने वालों को इसकी वजह से संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका आज तक कूड़े को संकलित करने के लिए डंपिंग ग्राउंड नहीं बनवा पाई है। पहले कूड़ा नगर के बीच में ही डाला जाता था, लेकिन लोगों की आपत्ति के बाद नगर पालिका ने इसे पुरदिलनगर मार्ग की पटरी पर डलवाना शुरू कर दिया। इस मार्ग पर कई किमी तक कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। कई बार इस कूड़े में आग लगने से आसपास के खेतों की फसल जलने से बची है। दमकल की गाड़ियों ने आकर आग को बुझाया था। वर्तमान में कूड़ा पड़ा होने की वजह से यह रास्ता भी संकरा हो गया है।

विज्ञापन

यह नगर पालिका की हिटलरशाही का नमूना है। एक जगह से गंदगी उठाकर दूसरी जगह फिंकवाना कहां तक उचित है। इससे तो प्रदूषण और बढ़ेगा, जोकि लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित होगा। -ताहिर अली, पुरदिलनगर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

हर नगर पालिका कूड़ा डालने का इंतजाम कर उसे रिसाइकल करती है, लेकिन यहां तो कूड़ा सार्वजनिक स्थान पर फिंकवाना चाहिए, अन्यथा बारिश के बाद तेज धूप पड़ने से कूड़ा सड़ेगा और बीमारियां फैलेंगी। -विकास वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी

नगर पालिका अपना डंपिंग ग्राउंड गढ़ी बुद्धू खां मोहल्ले में बना रही है। इस पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद कूड़े की समस्या का निदान हो जाएगा। -मुशीर अहमद, नगर पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed