फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandra Rao young man drive a taxi in Noida father son burnt to death wife burnt

Hathras News: नोएडा में चलात था टैक्सी, सिलिंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत, पत्नी झुलसी

Mon, 20 Mar 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

नोएडा में सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग से अजीत, अन्नू देवी और कायरव गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अजीत और कायरव की मौत हो गई। अन्नू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Sikandra Rao young man drive a taxi in Noida father son burnt to death wife burnt
सिकंदराराऊ के गांव कमालपुर में आग से झुलस कर मृत पिता पुत्र के शव आते ही मौके पर जुटी दुखी ग्रामीणों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 62 में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाथरस रोड स्थित गांव कमालपुर निवासी 26 वर्षीय युवक नोएडा में टैक्सी चलाता था और वहीं पर परिवार के साथ रहता था। सोमवार को युवक व उसके बेटे के शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
 बता दें कि गांव कमालपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र मलखान सिंह (26) काफी समय से नोएडा में ओला टैक्सी चलाते थे। अजीत के साथ पत्नी अन्नू देवी तथा डेढ़ वर्षीय बेटा कायरव भी रहते थे। शनिवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन


आग से अजीत, अन्नू देवी और कायरव गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अजीत और कायरव की मौत हो गई। अन्नू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। आग से अन्नू 70 फीसदी झुलस गई हैं। वहीं, सोमवार की दोपहर अजीत व उसके बेटे के शव गांव लाए गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अजीत होली का त्योहार मनाकर नोएडा लौटे थे। इधर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया आदि ने पिता-पुत्र की मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed