फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandra rao exhibition started

Numaish: सिकंदराराऊ की नुमाइश हुई शुरू, एक महिने तक रहेगी, इस बार यहां यह रहेगा खास

Thu, 12 Dec 2024 04:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:36 PM IST
सार

नुमाइश में ऊंट की सवारी, गगनचुंबी झूले, चाइनीज नाव, महिलाओं के लिए कप-प्लेट और क्रोकरी का सामान, खेल का सामान उचित दामों में उपलब्ध रहते हैं। खाने में जहां सॉफ्टी, कॉफी, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि स्नेक्स मिलते हैं, वहीं ग्रामीण अंचल का पसंदीदा खजला, पराठा  तथा गर्मा-गर्म जलेबी, हलवा भी मिलता है।

विज्ञापन
Sikandra rao exhibition started
सिकंदराराऊ में नुमाइश का फीता काटकर शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में नुमाइश शुरू हो गई है। कस्बे के वार्षिक आयोजन हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी का 12 दिसंबर को फीता काट और मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नुमाइश एक महीने तक लगेगी, जिसमें मनोरंजन  के साथ-साथ घरेलू उपयोग की वस्तुएं मिलेंगी।

विज्ञापन


प्रदर्शनी ठेकेदार विनोद वार्ष्णेय, शिवम राजू, कन्नू लाला, बाबर सिद्दीकी, पम्मी सिद्दीकी, पप्पू यादव, मोह हारून ने दुकानदारों की मौजूदगी में फीता काट कर नुमाइश का शुरूआत की। आयोजकों ने कहा कि यहां क्षेत्र के लोगों को सस्ते मनोरंजन के साथ उच्च स्तरीय खाद्य पदार्थ मिलेंगे। सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाए हैं। प्रदर्शनी में पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन


नुमाइश वर्ष में एक बार आयोजित होने वाला बड़ा आयोजन है, जिसमें लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ रोजमर्रा के घरेलू उपयोग की वस्तुएं मिल जाती हैं। नुमाइश में ऊंट की सवारी, गगनचुंबी झूले, चाइनीज नाव, महिलाओं के लिए कप-प्लेट और क्रोकरी का सामान, खेल का सामान उचित दामों में उपलब्ध रहते हैं। खाने में जहां सॉफ्टी, कॉफी, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि स्नेक्स मिलते हैं, वहीं ग्रामीण अंचल का पसंदीदा खजला, पराठा  तथा गर्मा-गर्म जलेबी, हलवा भी मिलता है। लोग चाट पकौड़ी का भी आनंद प्रदर्शनी में उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed