फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shrink road due to encroachment, accidents are happening

Hathras News: अतिक्रमण से सिकुड़े रास्ते, हो रहे हादसे

Fri, 30 Jun 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 30 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shrink road due to encroachment, accidents are happening
कस्बा के रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा-बरेली मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण होने से रास्ता काफी संकरा हो गया है। इस कारण आए-दिन हादसे होते रहते हैं। अब तक कई लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार नगर पंचायत मुरसान सहित अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन




नगर पंचायत द्वारा कुछ दिन पहले ही सड़क किनारे फुटपाथ पर लाखों रुपये खर्च कर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है, लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोगों ने सड़क किनारे की जगह पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। कब्जा होने के कारण मथुरा-बरेली मार्ग पर चलने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से रास्ते से निकलने वाले कई लोग अब तक कई जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन










कस्बे में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी।
-देशराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष




रेलवे स्टेशन सामने काफी समय से सड़क किनारे फुटपाथ पर लोग अतिक्रमण किए हुए हैं। कई साल पहले सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश प्रजापति




अतिक्रमण की वजह से कई लोग यहां अपनी जान गंवा चुके हैं। दुर्घटना होने के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा कुछ दिन तक अतिक्रमण करने वालों को रोक दिया जाता है, लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद भी बाद फिर से अतिक्रमण करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं।
-कादिर खान
----

इस ओर मुरसान नगर पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। यहां अतिक्रमण होने के कारण आए-दिन सड़क पर हादसे होते रहते हैं। नगर पंचायत को अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने चाहिए, जिससे यह लोग सड़क किनारे अतिक्रमण न कर सकें।

-पवन शर्मा







कस्बे में मथुरा-बरेली मार्ग रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के दोनों किनारों पर लोगों नेअतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते दो बड़े वाहनों का निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के पास जब लोगों का आना-जाना होता है तो हादसे होते रहते हैं।
-मोनू ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed