{"_id":"610991b78ebc3ec24470883f","slug":"showpiece-in-roadways-workshop-hathras-news-ali26979563","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज कार्यशाला में सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज कार्यशाला में सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज की कार्यशाला में बीते महीने डीजल चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद बेशक सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा का बेहद अहम माध्यम समझे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे आज तक शोपीस बने हुए हैं। डिपो के अधिकारी कह रहे हैं कि कैमरों की मरम्मत करने वाले को बुलाया गया था, लेकिन वह आया नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बीते महीने रोडवेज कार्यशाला में दो बोरों में 62 बोतलों में चोरी का डीजल भरा मिलने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कई कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। परिवहन निगम मुख्यालय की टीम ने भी यहां आकर जांच-पड़ताल की थी। टीम को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले थे।
टीम इन कैमरों को जल्द चालू कराने का निर्देश देकर गई थी, लेकिन यह कैमरे अब भी खराब पड़े हुए हैं। यदि यह कैमरे सही हो जाएं तो कार्यशाला की सुरक्षा की निगरानी करने में और ज्यादा सहूलियत रहेगी। डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि डीजल चोरी की घटना के बाद कार्यशाला की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कैमरे सही कराने के लिए कर्मी को बुलाया गया था, लेकिन वह आया नहीं है।