{"_id":"63e6135027a241cca803b915","slug":"shop-in-the-village-distributed-from-the-city-two-ration-distribution-shops-suspend-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव में है दुकान, शहर से बांट दिया सरकारी खाद्यान्न, दो राशन वितरण की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव में है दुकान, शहर से बांट दिया सरकारी खाद्यान्न, दो राशन वितरण की दुकान निलंबित
Fri, 10 Feb 2023 03:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 03:20 PM IST
सार
हाथरस जनपद की तहसील सासनी में ग्रामीण क्षेत्र की दुकान का खाद्यान्न शहर की दुकान में लाकर बांट दिया गया। राशन डीलर के यहां सरकारी खाद्यान्न को ट्रक के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी राशन डीलर ने सरकारी राशन का उठान ही नहीं कराया। दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी राशन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद की तहसील सासनी क्षेत्र की एक शहरी व एक ग्रामीण सरकारी राशन वितरण की दुकान को जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएसओ ने निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया है कि शहरी क्षेत्र में राशन डीलर द्वारा सरकारी खाद्यान्न का उठान नहीं किया था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी मां के नाम की राशन की दुकान से खाद्यान्न को शहरी क्षेत्र में वितरित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसओ ध्रुव राज यादव ने बताया कि गांव लहौररा में विष्णु गुप्ता की मां के नाम से सरकारी राशन की दुकान है। जांच में यह भी सामने आया है कि विष्णु गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र के खाद्यान्न को अपनी शहर की दुकान में भी लाकर बांट दिया। इस आधार पर गांव लहौररा की दुकान को भी निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सासनी शहरी क्षेत्र के विष्णु गुप्ता राशन डीलर के यहां सरकारी खाद्यान्न को ट्रक के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी राशन डीलर ने सरकारी राशन का उठान ही नहीं कराया। इस कारण तीन दिनों तक सरकारी राशन से भरा ट्रक विष्णु गुप्ता राशन डीलर के पास ही खड़ा रहा। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि विष्णु गुप्ता ने तीन दिनों तक ट्रक से सरकारी राशन को प्राप्त ही नहीं किया। इस कारण अन्य राशन डीलरों पर भी सरकारी खाद्यान्न पहुंचने में भी देरी हुई है। इस आधार पर डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने विष्णु गुप्ता की राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है।
डीएसओ ध्रुव राज यादव ने बताया कि दोनों दुकानों के राशन कार्ड धारकों को नजदीकी दुकानों में संबद्ध कर खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।