{"_id":"6a21e258f72c1c0a9e033f71","slug":"shivani-is-promoting-vaccination-hathras-news-c-56-1-hts1003-149513-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टीकाकरण को बढ़ावा दे रहीं शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टीकाकरण को बढ़ावा दे रहीं शिवानी
विज्ञापन
एक गांव में स्वास्थ्य सेवाएं देतीं स्वास्थ्य सखी शिवानी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में स्वास्थ्य सखियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। सासनी क्षेत्र के गांव मिरगामई निवासी स्वास्थ्य सखी शिवानी भी इसी कड़ी में गांव-गांव पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रही हैं।
शिवानी गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराती हैं। वह लोगों को समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करती हैं। टीकों से जुड़े भ्रम व आशंकाओं को दूर करतीं हैं।
जरूरतमंद लोगों को दवाएं और आवश्यक खाद्य सामग्री भी वितरित करातीं हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताओं और किशोरियों को पोषण व स्वास्थ्य जांच का महत्व बतातीं हैं। कहतीं हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण को लेकर जागरूक नहीं हैं। इसलिए उन्हें सजग करना जरूरी है। इस अभियान से टीकाकरण बढ़ा है।