{"_id":"650431b707ff4109780dfc57","slug":"sharad-maheshwari-becomes-bjp-district-president-of-hathras-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भाजपा ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, शरद माहेश्वरी को बनाया जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भाजपा ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, शरद माहेश्वरी को बनाया जिलाध्यक्ष
Fri, 15 Sep 2023 03:58 PM IST
चमन शर्मा
विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस
विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:58 PM IST
सार
शरद माहेश्वरी पार्टी में पिछले दो साल से हाथरस शहराध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। शरद माहेश्वरी का परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा है। उनके पिता रामकुमार माहेश्वरी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस भाजपा के नए जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने हाथरस के जिलाध्यक्ष की कमान फिर एक युवा को सौंपी है। हाथरस से भाजपा नगराध्यक्ष के रूप में काम कर रहे शरद माहेश्वरी को पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान दी है। भाजपा ने वैश्य समाज को वरीयता देते हुए जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल तमाम कार्यकर्ताओं में से शरद माहेश्वरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
हाथरस से जिलाध्यक्ष की दौड़ में तमाम पुराने पदाधिकारी लगे हुए थे। पिछले कई सालों से जिलाध्यक्ष रहे गौरव आर्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही पार्टी के लोगों की निगाहें नए जिलाध्यक्ष के चयन पर लगी हुईं थी। पार्टी के तमाम लोग जिलाध्यक्ष पद को लेकर लखनऊ के चक्कर लगा रहे थे। लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के कारण जैसे उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी किसी अलग चेहरे को सामने लाएगी, वहीं हुआ।
विज्ञापन
शरद माहेश्वरी पार्टी में पिछले दो साल से हाथरस शहराध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। वैश्य समाज के साथ युवा मतदाता को अपने साथ लेकर चलने के दृष्टिकोण को शायद पार्टी ने काफी अहम माना है। बता दें कि शरद माहेश्वरी का परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा है। उनके पिता रामकुमार माहेश्वरी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन