{"_id":"66b8f3cb713e84d0c00db999","slug":"shailendra-varshney-will-burn-postage-stamps-of-bangladesh-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध: पहले पाकिस्तान के डाक टिकट किए दहन, अब बांग्लादेश के टिकटों को करेंगे आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध: पहले पाकिस्तान के डाक टिकट किए दहन, अब बांग्लादेश के टिकटों को करेंगे आग के हवाले
Sun, 11 Aug 2024 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:54 PM IST
सार
शैलेंद्र वार्ष्णेय सराफ ने बताया कि 12 अगस्त को शाम चार बजे वह सराफा चौक पर इन टिकटों को जलाएंगे। शैलेंद्र के पास विश्व के सभी देशों के डाक टिकटों का संग्रह है। उन्होंने कहा कि देश प्रेम और हिंदुओं की आस्था के आगे वह इन टिकटों की कीमत नगण्य समझते हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की डाक टिकट
- फोटो : स्वयं
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हो रहे हमले से नाराज हाथरस में डाक टिकटों के संग्रहकर्ता शैलेंद्र वार्ष्णेय सराफ ने अपने संग्रह में मौजूद बांग्लादेश के डाक टिकटों को जलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शैलेंद्र वार्ष्णेय सराफ ने बताया कि 12 अगस्त को शाम चार बजे वह सराफा चौक पर इन टिकटों को जलाएंगे। शैलेंद्र के पास विश्व के सभी देशों के डाक टिकटों का संग्रह है। उन्होंने कहा कि देश प्रेम और हिंदुओं की आस्था के आगे वह इन टिकटों की कीमत नगण्य समझते हैं।
विज्ञापन
पहले भी वह पुलवामा कांड के विरोध में पाकिस्तान के डाक टिकटों का दहन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने अपने पड़ोसी दे बांग्लादेश के सम्मान में वर्ष 1973 में एक डाक लिफाफा जारी किया था। इसमें बांग्लादेश का नक्शा और झंडा छपा है। इसकी कीमत 20 नए पैसे है।
विज्ञापन