{"_id":"69e29f6143b693c822059cf8","slug":"severely-beaten-and-left-at-a-hospital-regained-consciousness-after-13-hours-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102811-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुरी तरह पीटकर अस्पताल में छोड़ा, 13 घंटे बाद आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुरी तरह पीटकर अस्पताल में छोड़ा, 13 घंटे बाद आया होश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली के गांव लढौता की श्यामा देवी ने थाने में तहरीर देकर पति राजेश कुमार को बुरी तरह से पीटने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गांव के ही चार नामजद 14 अप्रैल की शाम को उनके पति को घर से बुलाकर काम पर ले गए थे। इसके बाद बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात 9:30 बजे बागला जिला अस्पताल छोड़ कर भाग गए, जहां 13 घंटे तक बाद होश में आने पर राजेश ने परिजनों को आपबीती बताई।
गंभीर अवस्था देखते हुए परिजन उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, मेडिकल कॉलेज में भी आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है।
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल में राजेश का हाल-चाल जाना है। पीड़ित पत्नी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।