फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Several trains will not stop at Vadodara; they will halt at Chhayapuri until the 30th

Hathras News: वडोदरा नहीं रुकेगी कई ट्रेनें, 30 तक छायापुरी में मिलेगा ठहराव

Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Several trains will not stop at Vadodara; they will halt at Chhayapuri until the 30th
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 23 से 30 जून तक कई ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया है। इस अवधि में वडोदरा स्टेशन पर रुकने वाली अनेक विशेष और नियमित ट्रेनों को छायापुरी स्टेशन पर ठहराव मिलेगा। इसका असर हाथरस सिटी स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


पीआरओ इज्जतनगर सफदर हुसैन का कहना है कि मऊ-प्रतापनगर, लालकुआं-प्रतापनगर, गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस, कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल, गोरखपुर-वडोदरा, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल समेत कई विशेष ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से छायापुरी स्टेशन पर किया गया है। यह व्यवस्था केवल निर्माण और तकनीकी कार्यों की अवधि तक लागू रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन और ठहराव पूर्ववत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वडोदरा जाने वाले यात्रियों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि उन्हें छायापुरी स्टेशन पर उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर सूचना प्रसारित करने और हेल्प डेस्क के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा-कासगंज ट्रैक की यह ट्रेनें हाेंगी प्रभावित
लालकुआं से 22 एवं 29 जून, 2026 को चलने वाली 09120 लालकुआं-प्रतापनगर (वडोदरा) विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 10.55 बजे पहुंचकर 11.00 बजे छूटेगी।
कानपुर अनवरगंज से 22 एवं 29 जून, 2026 को चलने वाली 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 14.25 बजे पहुँचकर 14.30 बजे छूटेगी।
मुम्बई सेंट्रल से 28 जून, 2026 को चलने वाली 09185 मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 16.10 बजे पहुंचकर 16.15 बजे छूटेगी।
प्रतापनगर (वडोदरा) से 28 जून, 2026 को चलने वाली 09119 प्रतापनगर (वडोदरा)-लालकुआं विशेष गाड़ी छायापुरी स्टेशन पर 17.45 बजे पहुंचकर 17.50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed