फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Several people, including a father and daughter, were injured in a road accident while going to take a bath in the Ganga.

Hathras News: सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे पिता-पुत्री सहित कई लोग घायल

Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Several people, including a father and daughter, were injured in a road accident while going to take a bath in the Ganga.
बरौस टोल प्लाजा के निकट हुए हादसे में घायल हुई सोनम व अन्य मामूली घायल लोग। संवाद - फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बरौस टोल प्लाजा के पास एक लोडर मैक्स अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। हादसे में आगरा निवासी पिता हरिओम और उनकी पुत्री सोनम घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में उपचार मिला।
विज्ञापन

यह घटना आधी रात करीब 12:30 बजे हुई जब लगभग 10 से 12 श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बरौस टोल प्लाजा पार करने के बाद वाहन की गति अचानक तेज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडर मैक्स सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पहुंची हाईवे एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed