{"_id":"64482a214e5ec1d00c0ae936","slug":"seven-people-injured-in-road-accidents-hathras-news-c-2-1-101600-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलग अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलग अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल
विज्ञापन
हाथरस। मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्प्ताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। मुरसान कस्बा में मंगलवार दोपहर घोड़ा गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
हादसे में मुरसान निवासी सूबेदार,उनकी बेटी लक्ष्मी और पुत्रवधू बीनू घायल हो गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एनसीसी बटालियन कैंप के सामने बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल पड़ी इंद्रवती पत्नी दलवीर सिंह निवासी गांव पाली थाना मडराक अलीगढ़ को एनसीसी का छात्र ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर आया।
आगरा रोड पर चंदपा के गांव बिसाना पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला माला पत्नी ओम प्रकाश घायल हो गई। अलीगढ़ रोड नहर के पास सामने आ रहे वाहन को बचाने को लेकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कन्नू पुत्र बिलुआ निवासी रमनपुर घायल हो गया। इधर,आगरा रोड बस स्टैंड के निकट रोड पार कर रहे युवक को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया।