फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   seven gram pradhan nomination has cancel

सात ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त

Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
seven gram pradhan nomination has cancel
सादाबाद ब्लाक पर चुनाव चिन्ह लेने के लिए उमड़े प्रत्याशी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर सादाबाद खंड विकास कार्यालय पर ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए किए गए नामांकनों की जांच की गई। जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए किए गए सात नामांकन विभिन्न कमियों की वजह से निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र भी निरस्त हुए।
गौरतलब हो कि मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई थी, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने बताया कि जांच के बाद ग्राम पंचायत पट्टी बहराम के ग्राम प्रधान पद के लिए प्रत्याशी मिथलेश द्वारा किए गए नामांकन को निर्वाचक नामावली में अन्य नाम अंकित होने, ग्राम पंचायत नसीरपुर से प्रधान पद के लिए नामांकन करने वालके प्रेम सिंह का नामांकन जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराए जाने, मिढ़ावली से रामप्रकाश का प्रधान पद का नामांकन वोटर लिस्ट में पिता का नाम भिन्न दर्ज होने, नौगांव से अंगूरी देवी का प्रधान पद का नामांकन जाति प्रमाण पत्र न लगाने, मीरपुर से गरिमा कुमारी का प्रधान पद का नामांकन आयु पूरी न होने, बहादुरपुरभूप से देवेंद्र सिंह सोलंकी का प्रधान पद का नामांकन प्रस्तावक के हस्ताक्षर न होने, कजरौठी से करिश्मा का प्रधान पद का नामांकन आयु पूर्ण न होने की वजह से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 41 से नामांकन करने वाले रामवीर, वार्ड नंबर 64 से रोहित सिंह, वार्ड नंबर 65 से भूरी सिंह के नामांकन पत्र भी विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के रूप में ग्राम पंचायत कुरसंडा से नामांकन करने वाले धर्मेंद्र कुमार, नसीरपुर से लाखन सिंह, धानौटी से नसीमत, गढ़ उमराव से प्रवेश देवी, विलारा से मोनिका और मिढावली से रवेंद्र कुमार, कजरौठी से लाल साहब, बहादुरपुरभूप से प्रियंका, मई से दीपका का नामांकन पत्र विभिन्न कमियों की वजह से जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed