{"_id":"6670bf2334e5f83d65018e34","slug":"sensation-after-finding-dead-body-in-khatikhana-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116356-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर से काम पर निकला, वापस नहीं लौटा, खातीखाना में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर से काम पर निकला, वापस नहीं लौटा, खातीखाना में मिला शव
Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
सार
हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करने वाला व्यक्ति घर से काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली सदर क्षेत्र के घनी आबादी वाले खातीखाना में 17 जून को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित ढकपुरा निवासी राजीव उर्फ राजकुमार (45) पुत्र यादराम शहर की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करते थे। 16 जून की सुबह भी वह घर से काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
17 जून को उनका शव खातीखाना में मिला। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस तक नहीं आई थी।
विज्ञापन