{"_id":"6a59f60ec4e3a5ca1f0c073f","slug":"selfless-service-to-mentally-challenged-children-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्वार्थ: मानसिक अस्वस्थ बच्चों को जीवन संवार रहीं शशि, दिव्यांग विद्यालय में दे रहीं निशुल्क सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्वार्थ: मानसिक अस्वस्थ बच्चों को जीवन संवार रहीं शशि, दिव्यांग विद्यालय में दे रहीं निशुल्क सेवाएं
Fri, 17 Jul 2026 03:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:00 PM IST
सार
शशि ने स्पेशल बीएड करने के बाद मानसिक अस्वस्थ बच्चों के साथ काम करने का निर्णय लिया। शहर के जलेसर रोड स्थित वीरेश मेमोरियल आवासीय दिव्यांग विद्यालय में मौजूद करीब 70 बच्चों को जीवन जीने की राह दिखाना शुरू किया।
विज्ञापन
शशि देवी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस की ओढ़पुरा निवासी शशि देवी मानसिक अस्वस्थ बच्चों के जीवन में उम्मीद और आत्मविश्वास के रंग भर रहीं हैं। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर वह रोजाना दो घंटे दिव्यांग विद्यालय में निशुल्क सेवाएं देती हैं और बच्चों को शिक्षा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी दे रही हैं।
विज्ञापन
शशि ने स्पेशल बीएड करने के बाद मानसिक अस्वस्थ बच्चों के साथ काम करने का निर्णय लिया। शहर के जलेसर रोड स्थित वीरेश मेमोरियल आवासीय दिव्यांग विद्यालय में मौजूद करीब 70 बच्चों को जीवन जीने की राह दिखाना शुरू किया। उनका मानना है कि ऐसे बच्चों को सबसे अधिक जरूरत प्यार, धैर्य और विशेष मार्गदर्शन की होती है। इसी सोच के साथ वह रोजाना विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाती हैं। खेल और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास करती हैं।
विज्ञापन
वह कहतीं हैं कि इन बच्चों में असीम प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और सही दिशा देने की है। बच्चों के साथ बिताया गया समय उन्हें संतोष देता है। विद्यालय के शिक्षक भी उनके सहयोग को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। इस निस्वार्थ सेवा से इन बच्चों के अभिभावकों में भी आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन