{"_id":"6afcab00c6ca0551840cd3f9","slug":"secretary-angry-over-low-paddy-procurement-last-year-hathras-news-c-56-1-sali1016-157253-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पिछले साल धान खरीद कम होने पर सचिव नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पिछले साल धान खरीद कम होने पर सचिव नाराज
Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ मंडी में निरीक्षण करते विशेष सचिव। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : ARchive
सिकंदराराऊ। शासन के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में संचालित धान और बाजरा क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद पिछले साल की अपेक्षा कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने क्रय केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और किसानों को दी जा रही सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ किसानों की उपज खरीदने और किसी भी किसान को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने धान, बाजरा और मक्का खरीद की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खरीद में तेजी लाने, किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान समय से कराने और क्रय संबंधी अभिलेख व्यवस्थित रखने के लिए कहा। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी केपी यादव, तहसीलदार सुलभ गुप्ता और पीसीएफ के जिला प्रबंधक ललित कुमार आदि मौजूद रहे।