फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Search is on for robbers involved in previous incidents

Hathras News: पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल लुटेरों की तलाश

Wed, 29 May 2024 04:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Search is on for robbers involved in previous incidents
शहर के आगरा रोड स्थित अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी के यहां लूटपाट के इरादे से घुसे नकाबपोश बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस कई टीम जुटी हुई हैं। पूर्व में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश भी पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन




बता दें कि बीते रविवार की देर रात शहर के आगरा रोड स्थित अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल पुत्र दीपक अग्रवाल के घर पर लूटपाट के इरादे से चार से पांच की संख्या में हथियार बंद नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। लूटपाट में नाकाम रहने बदमाशों ने सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल को पीटा था और सिर में हथियार की बट मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन




बदमाशों ने सराफा कारोबारी के बेटे पर भी हथियार तान दिया था। शोर-गुल होने पर बदमाश कारोबारी के गले में पड़ी सोने की चेन को लूटकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली सदर प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बाद में एसपी निपुण अग्रवाल, एएसपी व सीओ सिटी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित सराफा कारोबारी से घटना की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
हाथरस। सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल के यहां हुई लूट को लेकर सराफा कमेटी की बैठक मोहनलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें घटना का 36 घंटे के अंदर खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। गिरफ्तारी नहीं होने पर सराफा कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी।




बैठक में कहा गया कि इस घटना से सराफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। निर्णय लिया गया कि 36 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी सराफा कारोबारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। आंदोलन की रूप रेखा अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल से विचार विमर्श कर बनाई जाएगी।





सभा में मुख्य रूप से गौरव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश बूटिया, अनुराग अग्रवाल, राम सिंघल, गोपाल सिंह, गिरीश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अमित शर्मा, धीरेंद्र पाठक, मोहन सोनी, राकेश संटू, राजीव, अनिल कुमार, महेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed