फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Screening stepped up for the safety of TB patients' neighbors.

Hathras News: टीबी मरीजों के पड़ोसियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई स्क्रीनिंग

Thu, 24 Sep 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Screening stepped up for the safety of TB patients' neighbors.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
टीबी के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और मरीजों के संपर्क में रहने वाले उनके परिजनों व पड़ोसियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में स्क्रीनिंग अभियान को और तेज कर दिया है। सीएचओ, आशा और एएनएम घर-घर जाकर टीबी मरीजों के संपर्क में रह रहे लोगों का ब्योरा जुटा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अब तक जिले में 3760 मरीज टीबी के सामने आए हैं। इनमें से करीब दो हजार का वर्तमान में उपचार चल रहा है। विभाग ने इन मरीजों के 4435 करीबियों को टीपीटी के अंतर्गत दवा दी है। टीबी मरीज के साथ एक ही घर में रहने वाले परिजनों और उनके आसपास रहने वाले पड़ोसियों में संक्रमण फैलने का सबसे अधिक जोखिम रहता है।
विज्ञापन

इसी खतरे को टालने के लिए टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) योजना शुरू की गई। वर्ष 2025 से अब तक 9.5 हजार लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन दवा खिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए है जरूरी टीपीटी
टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट उन लोगों को दिया जाता है, जिनमें टीबी के एक्टिव लक्षण तो नहीं होते, लेकिन मरीज के करीब रहने के कारण उनके शरीर में टीबी के बैक्टीरिया सुप्त अवस्था में हो सकते हैं। टीपीटी की दवाएं लेने से यह सुप्त बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और कम इम्युनिटी वाले लोगों को इस दवा से विशेष सुरक्षा मिलती है।



जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीपीटी के अंतर्गत दवाएं लेना आवश्यक है, जिससे साथ रहने वालों में टीबी को फैलने से रोका जा सके, इसलिए टीबी मरीजों के आसपास स्क्रीनिंग बढ़ाई गई है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
-डाॅ. प्रवीण भारती, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed