{"_id":"5de40d3d8ebc3e54936d5018","slug":"science-exhibiton-15-project-selected-sadabad-news-ali22028963","type":"story","status":"publish","title_hn":"सृजन 19 विज्ञान प्रदर्शनी में 15 प्रोजेक्टों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सृजन 19 विज्ञान प्रदर्शनी में 15 प्रोजेक्टों का हुआ चयन
विज्ञापन
नारायण इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते शिक्षक।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में नारायण एजूकेशन सोसाइटी और आई ईईई यूएसए द्वारा सृजन 19 विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता और रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ प्रो. ज्ञानेन्द्र सिंह इथोपिया विश्वविद्यालय आदिसबाबा, प्रो. जीएस यादव डीन आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा, ई. अयूब खान भारती ऑटोमेशन नोएडा, प्रो. मनीष शर्मा गर्वमेंट पॉलिटेक्निक हाथरस, आरआर शर्मा जीएम महेंद्रा ऑटोमोबाईल्स, विद्यालय चेयरमैन प्रो. डॉ. हरीश चौधरी और डॉ. नीतू सिंह प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सृजन 19 विज्ञान प्रदर्शनी में 60 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया, जिसमें आगरा स्थित चौ. वीरी सिंह कॉलेज, डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल, शिवालिक कैम्बरिंज विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों ने ने अपने प्रोटो टाईम मॉडल का प्रदर्शन किया। छात्र एव छात्राओं ने आधुनिक तकनीक व इनोवेशन बेस्ड वर्किग प्रोजेक्ट बनाए। चयन समिति ने छात्रों के काम को सराहा और छात्रों द्वारा बनाए गए 15 अच्छे प्रोजेक्टों का चयन किया। इंटेलिजेंस लाईन फोलोवर रोबोट, आईओटी बेस्ड हेल्थ केयर, स्मार्ट सिटी बेस्ड ऑन रिनोबल एनर्जी, एडवांस एंड स्मार्ट अलार्म, इमरजेंसी फायर केनन, मिनी वैक्यूम क्लीनर, ड्रोन यूज फोर एग्रीकल्चर जेसीबी, हाईड्रोलिक ब्रिज आदि का चयन किया। डॉ. जेएस यादव और प्रो. सिंह ने छात्रों से कहा कि विज्ञान में होने वाले नवाचार से समाज के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। दोनो वैज्ञानिकों ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया और बताया ऐसे प्रोजेक्ट बच्चों में समझ व सृजनात्मकता का विकास करते हैं।
डॉ. खान ने स्कूल मैनेजमेंट और छात्राओं को भारती ऑटोमेशन इंडस्ट्रीज में नवाचार प्रोजेक्ट पर ट्रेनिंग देने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि कम्पनी बच्चों को ट्रेनिंग देने और तकनीकी करार करने को तैयार है। चैयरमेन डॉ. हरीश चौधरी ने छात्रों से कहा कि आस-पास जिलों में नारायण इंटरनेशनल एक ऐसा स्कूल है जिसमें रोबोटिक और ड्रोन लैब भारत सरकार के सहयोग से स्थापित हो रही है, जिसमें छात्र सोच को साकार करते हुए रोबोट ड्रोन, सेंसर, चिप, ऑटोमेटिक मशीनें बना सकेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री भ्रमण के साथ प्रयोगात्मक ज्ञान दिया जा रहा है। इनोवेशन सेल के इंचार्ज ई. सतेंद्र ने बताया कि स्कूल के छात्र आईआईटी कानपुर रामा विश्वविद्यालय सीएसआईआर दिल्ली में काम कर चुके हैं। स्कूल ने दो प्रोजेक्ट को पेटेंट के लिए आवेदन किया है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। प्रर्दशनी को सफल बनाने में विजेंद्र सिंह, रोहित गोयल, चेतन कुमार, सोनिका आदि का योगदान रहा।