{"_id":"6a0b7f1e3297bc9938003a7e","slug":"schools-for-basic-education-will-close-from-may-20-and-those-for-secondary-education-from-may-21-hathras-news-c-56-1-hts1003-148706-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेसिक के 20 व माध्यमिक के 21 मई से बंद होंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेसिक के 20 व माध्यमिक के 21 मई से बंद होंगे स्कूल
Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
लगातार बढ़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में जहां 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल भी 21 मई से बंद हो जाएंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। इस दौरान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
जिले के कई निजी स्कूलों ने भी गर्मी की तीव्रता को देखते हुए आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प शुरू किया है, जबकि कुछ ने सीधे अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव एपी सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया, जबकि शेष स्कूलों का संचालन 20 मई को बंद कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों में 21 मई से अवकाश कर दिया जाएगा।