फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scholarship portal down; e-KYC process stalled in degree colleges

Hathras News: छात्रवृत्ति पोर्टल ठप, डिग्री कॉलेजों में ई-केवाईसी अटकी

Thu, 22 Oct 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Scholarship portal down; e-KYC process stalled in degree colleges
बागला डिग्री कॉलेज में पोर्टल न चलने पर परेशान कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट पिछले कई दिनों से बंद है। इस कारण डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों की अनिवार्य ई-केवाईसी और ऑनलाइन आवेदन का कार्य ठप पड़ गया है। वेबसाइट न खुलने के कारण छात्र कॉलेज और जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में इस समय छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने और उनके सत्यापन का काम अंतिम चरणों में है। नियमों के मुताबिक, फॉर्म को लॉक करने और आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों की आधार आधारित ई-केवाईसी होना अनिवार्य है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पोर्टल का सर्वर लगातार काम नहीं कर रहा है। कभी पेज एरर दिखा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज के स्टाफ का कहना है कि रोजाना सैकड़ों छात्र कॉलेज पहुंचकर अपनी समस्या बता रहे हैं। स्टाफ चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पा रहा है, जिससे कई बार कॉलेजों में हंगामे जैसी स्थिति बन जाती है। प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि छात्रवृत्ति की बेवसाइट नहीं चल रही है। इस बारे में समाज कल्याण विभाग को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed