फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   scam in copansation

मुआवजा वितरण में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 25 May 2015 11:30 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 25 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा वितरण में धांधली पर किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। गांव कलवारी में मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि गांव में कई बार सर्वे किया जा चुका है, लेकिन अभी तक मुआवजा वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि गांव में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल बर्बाद हुई है।

नियमानुसार प्रशासन को गेहूं प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा बांटना चाहिए, लेकिन पूरा मुआवजा आलू वाले क्षेत्रों में बांटा जा रहा है और पात्र किसानों की अनदेखी की जा रही है। गौरतलब है कि मुआवजा वितरण में चल रही इस धांधली का पिछले दिनों अमर उजाला ने भी खुलासा किया था। अब ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन ने इस हकीकत पर मोहर लगा दी है।

विज्ञापन

कलवारी के किसानों का कहना है कि गांव में कई बार लेखपाल सर्वे करके जा चुके हैं। हर बार उन्हें यही आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही मुआवजा दिलवा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक किसी ने मुआवजा वितरण का नाम ही नहीं लिया है, जबकि उन्हें गेहूं की फसल की बुवाई के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मोहन सिंह, ओंकार सिंह, रामवीर सिंह, सलीम, शरीफ, चिरंजीलाल, चंद्रकेश पौनिया, रमेश आदि अनेक किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed