फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Players showed strength in sports meet competition between MLDV and DRB

Hathras News: स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियाें ने दिखाया दम, एमएलडीवी और डीआरबी में रही टक्कर

Sun, 05 Feb 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 05 Feb 2023 12:05 AM IST
सार

हाथरस के डीआरबी इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट शुरू हुई, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। डीआरबी और एमएलडीवी के बीच दौड़, क्रिकेट में मुकाबले देख्रने को मिले।

विज्ञापन
Players showed strength in sports meet competition between MLDV and DRB
 दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Samvad

विस्तार

डीआरबी इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त व उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक हाथरस के शाखा प्रबंधक अंकुर गुप्ता थे। क्रिकेट मैच के मुकाबलों में डीआरबी और एमएलडीवी की टीमों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम

  • 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डीआरबी के सौरभ प्रथम प्रिंस द्वितीय तथा अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
  • 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में एमएलडीवी की अंशिका प्रथम, भूमिका द्वितीय तथा पायल तृतीय ।
  • 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में एमएलडीवी के मंयक प्रथम, डीआरबी के सूरज द्वितीय तथा क्रिस तृतीय।
  • 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में डीआरबी की रेशम प्रथम तथा एमएलडीवी की मुस्कान द्वितीय तथा अनामिका तृतीय।
  • 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डीआरबी के अरून प्रथम, अंकित द्वितीय तथा एमएलडीवी उदय प्रताप तृतीय।
  • 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में एमएलडीवी की अंशिका प्रथम, डीआरबी की रेशम द्वितीय तथा एमएलडीवी की प्राची तृतीय।
  • विज्ञापन
  • 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में एमएलडीवी के यश प्रथम, डीआरबी के सूरज द्वितीय तथा क्रिस तृतीय।
  • 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में एमएलडीवी की अनामिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा डीआरबी की प्रिया तृतीय।
  • 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डीआरबी के सुखवीर प्रथम, आनंद द्वितीय तथा मोनू तृतीय ।


क्रिकेट : जूनियर वर्ग में डीआरबी व सीनियर वर्ग में एमएलडीवी की टीमें जीतीं
एमएलडीवी और डीआरबी की जूनियर क्रिकेट टीमों के मैच का आयोजन किया गया। एमएलडीवी ने 10 ओवर में पांच विकेट खो कर 67 रन बनाए। जवाब में डीआरबी की टीम ने तीन विकेट खो कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस रहे। सीनियर क्रिकेट टीम के मैच में टॉस एमएलडीवी के कप्तान सुमित ने जीता और डीआरबी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डीआरबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खो कर 89 रन बनाए। जवाब में एमएलडीवी ने छह विकेट से डीआरबी की टीम को हरा दिया। मैन ऑफ द मैच मोहित कुमार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed