फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Satta king Chatura out of reach two sons arrested

Hathras News: सट्टा किंग चतुरा गिरफ्त से बाहर, दो बेटे किए अरेस्ट

Wed, 12 Apr 2023 12:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:21 AM IST
सार

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान एक युवक पिस्टल लहराते हुए नाचता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा का बेटा कृष्णा का था।

विज्ञापन
Satta king Chatura out of reach two sons arrested
सट्टा किंग का पुत्र कृष्णा पुलिस की हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सट्टा किंग चतुरा के बेटे कृष्णा का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसके फॉर्म हाउस सहित कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने सट्टा किंग चतुरा के दोनो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि सट्टा किंग अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान एक युवक पिस्टल लहराते हुए नाचता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा का बेटा कृष्णा का था। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने उसकी तलाश में दबिशें देना शुरू कर दिया। कई थानों की पुलिस ने उसके मेंडू रोड पर लखन किशन फॉर्म हाउस पर दबिश दी थी। हाथरस गेट थाना पुलिस ने चतुरा के एक बेटे कृष्णा को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे बेटे सोनू को हाथरस जंक्शन पुलिस ने  देशी शराब और यूरिया सहित बंदी बनाया है। अभी सट्टा किंग चतुरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में भी दबिश दे रही है। बता दें, सट्टा किंग के नाम से कुख्यात चतुरा पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई कर चुकी है। अब फिर पुलिस उसके व उसके सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed