फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sasni sampurn samadhan diwas

यह कैसा संपूर्ण समाधान दिवस: 34 शिकायत आईं, एक शिकायत का निस्तारण, बाकी विभागों को भेजीं

Sat, 07 Dec 2024 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

हाथरस के सासनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आईं, पर मौके पर निस्तारण केवल एक का हो सका। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
sasni sampurn samadhan diwas
सासनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : संवाद

विस्तार

जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। संपूर्ण  समाधान दिवस में नाम के अनुरूप जनता को संपूर्ण समाधान मिलना चाहिए। सासनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें तो 34 आईं, पर मौके पर निस्तारण केवल एक शिकायत  का हो सका। बाकी की शिकायतों को संबंधित विभागों के लिए भेज दिया गया।  

विज्ञापन


सासनी तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सांसद अनूप प्रधान, हाथरस डीएम राहुल पांडे एवं एसपी निपुण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां आईं 34 शिकायतों में से केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। सांसद अनूप प्रधान ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सही ढंग से निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। अगर निस्तारण में हीला हवाली पाई गई तो किसी भी अधिकारी-कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में दरकौला की मीनू देवी ने शिकायत में बताया कि प्रार्थिया को गांव के दबंग लोग परेशान कर रहे हैं। शिकायत वह कई बार कोतवाली में भी कर चुकी हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही। आरोपी ने प्रार्थिया का गलत वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया है। जिससे प्रार्थिया की छवि धूमिल हो जा रही है जिससे प्रार्थिया काफी परेशान है और आरोपियों से जान मन का भी खतरा है। इस आशय की शिकायत कई बार की गई है लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शेखूपुर अजीत के किशन सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के दबंग ने मेरी खेत की मेड जोतकर अपने खेत में मिला ली है, जिससे मेरा काफी रखवा दबा गया है। मैं विकलांग हूं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी कर चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पता। तहसील सासनी के अधिवक्ताओं ने भी एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से तहसील परिसर में शुद्ध पानी के लिए आरो की व्यवस्था होनी चाहिए, तहसील परिसर में बने शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए रात को पुलिस व्यवस्था होनी चाहिए की मांग की इस मौके पर तहसील के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। 

छौक ततारपुर की पंचायत सहायक पप्पी पत्नी आकाश ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया के गांव के कुछ दबंगों ने मेरे साथ अभद्रता की इसकी शिकायत प्रार्थिया ने एसपी हाथरस डीआईजी कोतवाली पुलिस से की है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मजबूरन समाधान दिवस में राम भरोसे पर शिकायत करने पर मजबूर हुई। 

इस मौके पर सी डी ओ , एसडीएम प्रज्ञा यादव, तहसीलदार अनिल कुमार, डीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलबीर सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक नीरज शर्मा ,प्रमोद अग्निहोत्री, एवं जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed