फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sarathi portal is cheating, applications are not being processed

Hathras News: सारथी पोर्टल दे रहा धोखा, नहीं हो पा रहे आवेदन

Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sarathi portal is cheating, applications are not being processed
परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की ऑनलाइन सुविधाएं बाधित हो रही हैं। सारथी पोर्टल के बार-बार खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक आवेदन करने के लिए वाहन चालकों कई-कई बार प्रयास करने पड़ रहे हैें।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सारथी पोर्टल के जरिए वाहन चलाए जाने संबंधी लाइसेंस के आवेदन किए जाते हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस के अलावा नवीनीकरण व पता आदि अपडेट कराए जाने के लिए आवेदन होते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से पोर्टल बार-बार धोखा दे रहा है। हालात यह हैं कि पूरा फार्म भरने के बाद समिट करते ही पेज एक्सपॉयर हो रहा है। कई-कई बार कोशिश करने के बाद वाहन चालक आवेदन कर पा रहे हैं। शहर के वाटरवर्क्स निवासी समीक्षा भारद्वाज ने बताया कि वह शुक्रवार व शनिवार दोनों दिन परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन करने की कोशिश करतीं रहीं, लेकिन हुआ नहीं। वहीं आगरा रोड निवासी शुभांगी शर्मा ने बताया कि दो दिन से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहीं थीं, तब जाकर रविवार को आवेदन हुआ है। इसे लेकर एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि कभी-कभी लखनऊ से दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed