फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation Workers' Strike Continues; Piles of Garbage Accumulate

Hathras News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, लगे गंदगी के ढेर

Sat, 16 May 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 16 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers' Strike Continues; Piles of Garbage Accumulate
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।  संवाद - फोटो : Samvad
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। इधर, हड़ताल के कारण नगर में सफाई कार्य बंद हो गया है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन



सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज दिलेर और महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने 11 मई को नगर पंचायत प्रशासन को मांगों को पूरा करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ के साथ हुई मौखिक वार्ता बेनतीजा रहीं। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




ईओ विकास कुमार जैन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से वार्ता की गई थी, लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं हैं। नगर पंचायत पर बजट का अभाव है। जैसे ही शासन से बजट आएगा बकाया दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरने पर बैठने वालों में अशोक कुमार चौहान, कमल सिंह, दयाचंद्र शेखर, हरीशंकर, राजेश, शारदा देवी, नीलम कुमारी, गीता, आकाश, चंद्रभानु आदि अनेक सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed