फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Samajwadi pension scandal revelations turmoil

समाजवादी पेंशन में फर्जीवाड़े के खुलासे से खलबली

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। बरेली में मृतकों और गैर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के नाम से समाजवादी पेंशन जारी होने के खुलासे ने शासन को एक बार फिर इस अहम योजना के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ तो जरूरतमंद पेंशन के लिए सरकारी चौखटों पर ठोकर खा रहे हैं तो दूसरी तरफ गैर जरूरतमंद इस पेंशन से मौज उड़ा रहे हैं। शासन को आशंका है कि पेंशन योजना में फर्जीवाड़े के इस तरह के मामले लगभग सभी जिलों में हो सकते हैं। इस खुलासे से सरकारी तंत्र में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


लिहाजा शासन ने सभी जिलों को उनके यहां पेंशन के लाभार्थियों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जिले में भी इसकी जांच शुरू हो चुकी है। डीएम की तरफ से समाज कल्याण विभाग ने इस बारे सभी विकास खंडों और नगर निकायों को खत भेज दिया है। उनसे जल्द से जल्द समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी तय किया गया है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही लाभार्थियों को पेंशन की अगली किश्त जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


अभी हाथरस में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन शिकायतों को देखते हुए लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिल रही हैं। उनमें जो भी अपात्र पाए जाएंगे, उनकी पेंशन रद की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed