फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salempur power crisis in 50 villages

सलेमपुर के 50 गांवों में बिजली संकट

Fri, 02 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 02 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Salempur power crisis in 50 villages
गाय की मौत के बाद पहुंचे हिंदूवादी और पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
सलेमपुर बिजलीघर से निकल रही विद्युत लाइन पर बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिर गई, जिससे लाइन और इंसुलेटर डेमेज हो गए। लगातार दूसरे दिन भी वाहनपुर, महौ और सलेमपुर फीडर ठप पड़े रहे, जिससे करीब 50 गांव के लोगों ने बिजली संकट झेला। ग्रामीणों में बेहद नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन


तीन फीडरों के ठप रहने से बुधवार के बाद गुरुवार को भी ग्रामीणाें को बिजली नहीं मिल पाई, जिससे गांव सलेमपुर, बरामई, धौरपुर, सौढ़, पहाड़पुर, पवलोई और शेखूपुर मदन सहित करीब 50 गांवों के लोग परेशान रहे। बिजली महकमे के अधिकारी गुरुवार की देर रात तक भी  बिजली आपूर्ति को सुचारू नहीं कर  सके।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग दो दिन बाद भी लाइन में हुए फॉल्ट को नहीं ढूंढ सका है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ आरपी सिंह ने बताया कि वह लगातार विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग करा रहे हैं। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया गया है। सप्लाई भी सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed