फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   salary held if docuemnt doesn't upload

मानव सम्पदा पर अपलोड नहीं हुए डॉक्यूमेंट तो रुकेगा वेतन

Thu, 30 Jul 2020 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
salary held if docuemnt doesn't upload
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हुए तो उनका वेतन रुक जाएगा। इसे लेकर बीएसए ने भी पत्र जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 31 जुलाई तक फीडिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इधर, वेबसाइट बंद होने से शिक्षक परेशान हैं।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र व अन्य प्रमाणपत्र फीड करने के संबंध में पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 31 जुलाई तक मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख अपलोड कराने के काम को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए ने प्रमाण पत्र भी मांगा है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारियों को यह लिखकर देना होगा कि सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के डॉक्यूमेंट मानव संपदा पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड हो चुके हैं। इसके संबंध में बीएसए ने पांच अगस्त तक खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रमाणपत्र मांगा है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि यदि किसी भी अध्यापक के किसी भी कारण से डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हुए हैं तो उसकी सूचना बीएसए कार्यालय को देते हुए ऐसे शिक्षकों का किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed