{"_id":"6aa704151d8b3f82d1051122","slug":"salaries-were-deducted-for-prematurely-closing-the-health-fair-hathras-news-c-56-1-hts1003-154131-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: समय से पहले आरोग्य मेला बंद करने पर पांच कर्मचारियों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: समय से पहले आरोग्य मेला बंद करने पर पांच कर्मचारियों का वेतन कटा
Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐहन में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला समय से दो घंटे पहले ही बंद कर दिया। अस्पताल में सब ताला लगाकर घर चले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश ने इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए पांच कर्मचारियों का वेतन काट दिया है।
एक जागरूक नागरिक मनोज ने 13 सितंबर को दोपहर करीब 2:41 बजे इसकी सूचना सीएमओ दी थी। शिकायत मिलते ही सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार को फोन किया। प्रशांत कुमार ने मेले के समय को लेकर भ्रम होने की बात कही। सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने इसे शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही माना। प्रशांत कुमार, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स डॉली, वार्ड बॉय मनोज कुमार और स्वीपर कम चौकीदार शिशुपाल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।