{"_id":"67f516039d58c5c28c024e3d","slug":"sahapau-police-arrested-two-reward-carrying-criminals-in-an-encounter-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के दो ईनामी बदमाश दबोचे, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के दो ईनामी बदमाश दबोचे, पैर में लगी गोली
Tue, 08 Apr 2025 05:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:56 PM IST
सार
अभियुक्तगणों ने बताया कि बीते 10-12 दिनों में जनपद के थाना सिकंद्राराऊ,थाना हाथरस जंक्शन,थाना सादाबाद सहित कुल छह घटनाएं कारित की हैं । 18 मार्च को थाना सूरजकुंड,फरीदाबाद हरियाणा में शराब विक्रेता के यहां भी लूट की। वह हरियाणा में भी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ स्थल पर निरीक्षण करते हाथरस एसपी चिंरजीव नाथ सिंहा
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
8 अप्रैल की दोपहर को सहपऊ के मथुरा-एटा मार्ग पर गांव पीहुरा रजवहे की पटरी पर हुई पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी । पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिंहा ने बताया कि थाना सहपऊ पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश लूटी हुई बाइक पर सवार होकर पीहुरा रजवाहे जा रहे हैं। सहपऊ पुलिस के साथ एसओजी टाम, एंटी थेफ्ट स्क्वायड ने लूट की घटनाओं मे वांछित दो बदमाश राजा उर्फ शिवा निवासी परसौली थाना चंदपा एवं भावेश निवासी मांगरू थाना सादाबाद से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश राजा उर्फ शिवा व भावेश पैर में गोली लगने से घायल हो गए ।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से 4 अवैध तमंचा 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व लूटी हुई एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। राजा उर्फ शिवा व भावेश पर 25-25 हजार का ईनाम घाेषित है। इससे पहले छह दिन पूर्व पुलिस मुठभेड घायल सूरजपाल से पूछताछ में राजा उर्फ शिवा पुत्र रोहन सिंह व भावेश पुत्र रोहित का नाम प्रकाश में आया था ।
विज्ञापन
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि बीते 10-12 दिनों में जनपद के थाना सिकंद्राराऊ,थाना हाथरस जंक्शन,थाना सादाबाद सहित कुल छह घटनाएं कारित की हैं । 18 मार्च को थाना सूरजकुंड,फरीदाबाद हरियाणा में शराब विक्रेता के यहां भी लूट की। वह हरियाणा में भी वांछित चल रहे हैं। इन बदमाशों पर हरियाणा के अलावा चंदपा , सहपऊ एवं अन्य थानों में लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं ।