{"_id":"67ae57560d7b9db6960987bc","slug":"sadabads-vikas-won-bronze-medal-in-javelin-throw-hathras-news-c-56-1-sali1016-126992-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद के विकास ने जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद के विकास ने जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक
Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
विकास को कांस्य पदक देकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आठ से 12 फरवरी तक हुए 38 वें नेशनल गेम्स 2025 में सादाबाद के होनहार खिलाड़ी ने जैवलिन थ्रो में 79.33 मीटर के साथ ब्रांज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कृष्णा नगर निवासी राकेश कुमार शर्मा के बेटे विकास को यह उपलब्धि नहीं मिली है। विकास सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। विकास ने पहले भी दो बार नेशनल गेम्स में परचम लहराया था। युवा खिलाड़ी अजहरुद्दीन ने बताया कि सादाबाद में कोई भी खेल स्टेडियम व खेलों के पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से विकास ने खेल की तैयारी उत्तराखंड में रहकर की थी।
यह काफी दुविधापूर्ण है कि स्टेडियम व पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से विकास को अपना जिला और अपना प्रदेश छोड़कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना पड़ा। अजहरुद्दीन ने बताया कि सादाबाद में मिनी खेल स्टेडियम होना चाहिए, जिससे विकास जैसी प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा को चमका सकें और अपना राज्य छोड़कर किसी दूसरे राज्य में न जाएं।
विज्ञापन
विकास की सफलता पर अजहरुद्दीन, ओमवीर सिंह, राकेश कुमार शर्मा, अमित सिकरवार, प्रियापाल, कन्हैयालाल, मौसम शर्मा, सुनील जूरैल, रंजीत राय, लकी, सौदान सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।