{"_id":"6452b3e887cda0df9b08ab64","slug":"sadabad-youth-dies-after-falling-from-train-in-west-bengal-hathras-news-c-2-1-ali1027-108460-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद के युवक की पश्चिम बंगाल में ट्रेन से गिरकर मौत, सफर करते समय गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद के युवक की पश्चिम बंगाल में ट्रेन से गिरकर मौत, सफर करते समय गिरा
Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
सार
पिंकी (34) पुत्र रमेशचंद्र वर्मा निवासी गोपुरा पश्चिम बंगाल की किसी कंपनी में नौकरी करता था। सफर करते समय न्यू जलपाई गुड़ी रेलवे स्टेशन से सात किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरकर पिंकी की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर मौत प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव गोपुरा निवासी एक युवक की पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिंकी (34) पुत्र रमेशचंद्र वर्मा निवासी गोपुरा पश्चिम बंगाल की किसी कंपनी में नौकरी करता था। सफर करते समय न्यू जलपाई गुड़ी रेलवे स्टेशन से सात किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरकर पिंकी की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। सात साल पहले पिंकी की शादी हुई थी। उसके चार वर्ष का बच्चा भी है। प्रधान प्रतिनिधि श्यामवीर सिंह ने बताया कि पिंकी का शव चार मई को गांव पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन