{"_id":"674cc9489e7c4915d60b1e04","slug":"sadabad-tehsil-building-will-be-illuminated-with-solar-energy-hathras-news-c-56-1-sali1016-123432-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सादाबाद तहसील भवन, लगेगा ऑन ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सादाबाद तहसील भवन, लगेगा ऑन ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट
Mon, 02 Dec 2024 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:08 AM IST
सार
सोलर प्लांट से बिजली की किल्लत की समस्या से तहसील कर्मचारियों को छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही बिजली के बिल में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
सादाबाद तहसील भवन
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपीनेडा द्वारा सादाबाद तहसील परिसर मं पांच किलोाट का आॅन ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसमें करीब आठ लाख रुपये का खर्चा आएगा। इससे बिजली न होने पर भी दफ्तरों में कामकाज निपटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सोलर प्लांट से बिजली की किल्लत की समस्या से तहसील कर्मचारियों को छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही बिजली के बिल में भी कमी आएगी। यह सोलर प्लांट प्रदेश की कई तहसील भवनों में स्थापित किए जाएंगे। इसमें सादाबाद तहसील का नाम भी शामिल है। सोलर प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर यूपीनेडा के सीनीयर प्रोजेक्ट आॅफिसर ने जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पांच साल तक इसका संचालन, रख-रखाव भी यूपीनेडा द्वारा किया जाएगा। चार माह के अंदर यह काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार ने बताया है कि सादाबाद तहसील भवन में आॅन ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में निर्देश मिले हैं। यूपीनेडा द्वारा प्लांट को स्थापित किए जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन