फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad police arrested the robbery accused

Hathras News: सादाबाद पुलिस ने दबोचा एक और आरोपी, लूट में पहले ही भेजा जा चुका है एक आरोपी जेल

Mon, 09 Sep 2024 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

खेमकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसमें उसने कहा था कि वह अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू भरकर खंदौली कोल्ड स्टोर में जमा करने के लिए जा रहा था । गांव  जटोई के पास मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर रोककर मोबाइल व कुछ नगद रुपये छीन लिये। 

विज्ञापन
Sadabad police arrested the robbery accused
पकड़ा गया लूट का आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

सादाबाद कोतवाली पुलिस ने लूट के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि गांव कचनऊ थाना बलदेव मथुरा निवासी खेमकांत ने 24 अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसमें उसने कहा था कि 15 मार्च  को वह अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू भरकर खंदौली कोल्ड स्टोर में जमा करने के लिए जा रहा था । गांव  जटोई के पास मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर रोककर मोबाइल व कुछ नगद रुपये छीन लिये। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी छोटे उर्फ सुमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । अब अजीत सिंह उर्फ अज्जू  निवासी मन्स्या कलां को चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed