फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad MLA Pradeep Singh met CM Yogi

Hathras News: सादाबाद विधायक मिले सीएम योगी से, सिंचाई विभाग की मनमानी की शिकायत

Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

विधायक ने सीएम को बताया कि सादाबाद क्षेत्र में कोई भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना होना अति आवश्यक है। विधायक ने बताया कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sadabad MLA Pradeep Singh met CM Yogi
मुख्यमंत्री से मिलते सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चैाधरी - फोटो : स्वयं

विस्तार

सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को सादाबाद क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनकी लापरवाही से सादाबाद और कुरसंडा रजबहे में रोस्टर के अनुसार पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्हें अन्य संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सादाबाद क्षेत्र में कोई भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना होना अति आवश्यक है। विधायक ने बताया कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed