फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sabhasad urge infront of MP in Board meeting

बोर्ड की बैठक में सांसद के सामने सभासदों ने निकाली भड़ास

Tue, 22 Dec 2020 10:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sabhasad urge infront of MP in Board meeting
मोहल्ला करीम नगर गेट बंद करने की सांसद से मांग करते सभासद। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को सांसद राजवीर दिलेर की मौजूदगी में हुई। सांसद के सामने काफी सभासद अवर अभियंता पारुल दीक्षित के खिलाफ लामबंद हो गए। सभी ने हंगामे के बीच एकस्वर से जेई पर आरोप लगाए और उनके कार्यों की जांच कराने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि अवर अभियंता को हटवाने का प्रयास किया जाएगा। क्रीड़ास्थल से करीम नगर कॉलोनी के मार्ग को बंद करने की मांग भी प्रमुखता से उठी।
बता दें कि नगर में जीटी रोड पर नगर पालिका द्वारा इन-दिनों कई काम प्रमुखता से कराए जा रहे हैं। मार्ग के दोनों तरफ पांच-पांच फीट के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। सभासदों ने शिकायत की कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत हो रहा है। निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। फुटपाथ पूरी तैयार नहीं हो पाए हैं। इससे पूर्व इन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। कई स्थानों पर फुटपाथ टूट गए हैं। इसके अलावा हाथरस रोड पर बन रहे नाले में पीला ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बन रहे डिवाइडर और खंभों के निर्माण में निमभन दर्जे की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। जेई से शिकायत करने पर सभासदों की बात नहीं सुनी जाती। शिकायतें सुनने के बाद सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि जेई का कार्य वास्तव में संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच के बाद उनका ट्रांसफर कराया जाएगा। क्रीड़ास्थल के पिछले गेट से मोहल्ला करीम नगर जाने वाले गेट को बंद करने की मांग उठाई गई। एसडीएम विजय शर्मा ने कहा कि नक्शे को देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि यहां गेट था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर की मजबूती परखी
सांसद राजवीर दिलेर ने शिकायत सुनने के बाद जीटी रोड पर गाड़ी को रोककर डिवाइडर की पांव से ठोंककर गुणवत्ता की जांच की। इस मौके पर ईओ डॉ. बृजेश कुमार, चेयरमैन सरोज पप्पू, अभिषेक वार्ष्णेय, सतेंद्र लल्ला, शबाव चौधरी, बबलू अंसारी, संतोषकुमार, मुकुल गुप्ता, मनोज पंडित, चाहत अली, शमी अख्तर कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed