{"_id":"5d1b9feb8ebc3e3c8558ee53","slug":"rupees-17-29-crore-due-on-consumers-hathras-news-ali207356082","type":"story","status":"publish","title_hn":"389 उपभोक्ताओं पर है 17 करोड 29 लाख का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
389 उपभोक्ताओं पर है 17 करोड 29 लाख का बकाया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर इंडस्ट्रीज तक बिजली महकमे का अच्छा-खासा बकाया पड़ा हुआ है। खास बात है कि पांच किलोवाट से ऊपर के 389 कनेक्शन धारकों पर 17 करोड़ 29 लाख रुपये का बकाया है। मंगलवार को बकाएदारों की बिजली काटने के लिए अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने जेई, एसडीओ और अन्य अफसरों संग मंथन किया। शिकायतों के निस्तारण में देरी पर अधिकारियों के पेंच कसने के लिए बुधवार को मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल ओढ़पुरा मे बैठक करेंगे। विभागीय अधिकारी पत्रावलियों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है जिन लोगों पर दो माह का भी बकाया है, उनकी बिजली काटी जाए। इसके बाद बिजली अधिकारियों में बकाया वसूली को लेकर फुर्ती नजर आ रही है। ऊर्जामंत्री के आदेश के बाद ही मंगलवार की शाम को अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने जेई, एसडीओ, एक्सईएन के साथ मीटिंग की, जिसमें सामने आया कि पांच किलोवाट से ऊपर के 389 कनेक्शनों पर ही 17 करोड़ 29 लाख रुपये का बकाया है।
इसके अलावा घरों व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर कितना बकाया है। उपखंड वार सूची तैयार की गई। बकाया वसूलने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। बिजली चोरी रोकने और बिलिंग को ठीक करने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थों को निर्देश दिए। खास बात यह है कि बिजली महकमे में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है।