फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Running illegal arms factory caught in Tubel kothri

ट्यूबेल कोठरी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी: पुलिस-एसओजी ने छापा मार कर किया भंडाफोड़, चार दबोचे

Tue, 14 May 2024 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:45 PM IST
सार

जंगल में ट्यूबेल की कोठरी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी की सूचना पर पुलिस एवं एसओजी टीम ने छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। वहां अवैध हथियार और उपकरण आदि सामान भी मिला। मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Running illegal arms factory caught in Tubel kothri
पकड़े गए चार आरोपी और बरामद अवैध हथियार - फोटो : पुलिस

विस्तार

सादाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सादाबाद के गांव मंस्या के जंगल (खेत) में ट्यूबेल की कोठरी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पिस्टल, तमंचा संग अवैध हथियार बनाने के सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सादाबाद पुलिस को 14 मई  सुबह करीब 10.10 बजे थाना सादाबाद क्षेत्र में ग्राम मंस्या के जंगल (खेत) में ट्यूबेल की कोठरी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी की सूचना मिली। पुलिस एवं एसओजी टीम ने मौके पहुंच कर वहां से निर्मित 2 पिस्टल देशी 32 बोर, 1 तमंचा 315 बोर, 1 पौनिया 12 बोर, 1 तमंचा 315 बोर(अर्धनिर्मित) व 3 खोखा कारतूस बरामद किए। साथ ही शस्त्र बनाने के उपकरण 1 वैल्डिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 ग्रांडर, तार का गुच्छा, 2 ड्रिल छड, 1 लोहे का चौकोर घन, 1 आरी, 4 रेंती, 1 हथौडी, 2 प्लास, 3 सडांसी छोटी/बडी, 1 सुम्मी, 3 छैनी छोटी/बडी, आरी के 2 ब्लेड, 5 स्प्रिंग, 6 स्क्रू लोहा आदि सामान भी मिला है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद माल
मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मुनेश कुमार पुत्र माधौ सिंह निवासी ग्राम मंस्याकला ,सादाब पुत्र इजाजुद्दीन, सोहेल पुत्र हनीफ एवं सद्दाम उर्फ डब्बल पुत्र जावेद निवासीगण मौहल्ला व्यापारियान बताया। जुर्म इकबाल करते हुए उन्होंने बताया कि वह अवैध शस्त्र बनाकर उनकी बिक्री करते है। शस्त्रों की बिक्री से जो रूपया प्राप्त होता है, उसे बराबर-बराबर बांटकर अपना जीवन यापन करते हैं। युवक सद्दाम उर्फ डब्बल एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध थाना सादाबाद में हत्या का प्रयास, छेडछाड, मारपीट आदि धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार थाना सादाबाद मय टीम ,निरीक्षक गिरीश चन्द गौतम प्रभारी एसओजी थे।  गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रूपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed